लखीसराय, जनवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम के तहत बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड के संबंधित कर्मियों के साथ प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन जिला परिषद लखीसराय के सभागार में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा करना तथा इसे अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य विशेष अभियान चलाकर कैंप मोड में पूर्ण किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मी फील्ड में सक्रिय रूप से जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करें और उन्हें फार्मर रजिस्ट्री की उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.