मऊ, अप्रैल 9 -- घोसी। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का गुरुवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की जानकारी ली और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पंजीकरण कार्य पारदर्शिता और तेजी के साथ पूरा किया जाए। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की कृषि संबंधी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...