मधेपुरा, जनवरी 8 -- मधेपुरा/ कुमारखंड, हिटी कुमारखण्ड प्रखण्ड के फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। ईसराइन बेला के पंचायत भवन और वैसाढ़ पंचायत के कैम्प का डीएम ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सिंहपुर गढ़िया और कुमारखण्ड का भी उन्होंन निरीक्षण किया। कैम्पों का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के दौरान किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कैम्पों में आने वाले किसानों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था रहनी चाहिए। साथ ही ईकेवाइसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कर रहे कर्मियों को ज्यादे से ज्यादे आईडी बनाने का निर्देश दिये ताकि कोई भी कृषक वापस नहीं जाए। कुमारखण्ड के किसान सलाहकार ने बताया कि कुमारखण्ड पंचायत में ईकेवाइसी क...