कटिहार, जनवरी 8 -- फलका। एक संवाददाता कृषि विभाग द्वारा सशक्त एवं समृद्ध किसान-बिहार की पहचान विशेष अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप के दूसरे दिन फलका प्रखंड के छह पंचायतों में आयोजित कैंप में 1107 किसानों का ई-केवायसी एवं आठ सौ किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। आयोजित कैंप का मॉनिटरिंग कर रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर केंद्र सरकार के एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत प्रखंड के किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड के पोठिया,मघेली, सालेहपुर, सोहथा उत्तरी,सोहथा दक्षिण,भरसिया पंचायत के कैंप में कुल 1107 किसानों का ई केवायसी एवं आठ सौ किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया है।साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों कैंप में भाग लेकर...