फार्मर रजिस्ट्री के लिए बीज गोदाम में विशेष कैंप आज
गंगापार, जुलाई 5 -- सभी किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत अपना पंजीयन अवश्य करवा लें। अन्यथा पीएम सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे। यह जानकारी देते हुए राजकीय बीज गोदाम प्रभारी मेजारोड प्रदीप बाबू और एटीएम अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए सोमवार को विशेष कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। जिसमें किसानों को आवश्यक कागजात के तौर पर आधार कार्ड की छाया प्रति, आधार से लिंक मोबाइल अथवा अन्य मोबाइल यदि आधार से लिंक मोबाइल उपलब्ध न हो तथा अपने खेत की खतौनी जरूरी है। उसके साथ सभी किसान बीज गोदाम मेजारोड पहुंच कर अपना पंजीयन करवा लें। पंजीकृत किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त प्राप्त होगी। फॉर्मर रजिस्ट्री में जिन किसानों का पंजीयन नही होगा वह पीएम सम्मान निधि से वंचित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.