गोंडा, अप्रैल 21 -- गोण्डा, संवाददाता। डिप्लोमा महासंघ जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार भारती के नेतृत्व मे डीएम को फार्मर रजिस्ट्री के लिए पर्यवेक्षक के रूप मे लगे समस्त जूनियर इंजीनियर को ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया । जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार भारती ने बताया कि जिन जूनियर इंजीनियर की ड्यूटी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लगी थी। पुनः उन्ही जूनियर इंजीनियर की ड्यूटी फार्मर रजिस्ट्री मे पर्यवेक्षक के रूप मे लगा दी गयी है जबकि अभी तक उन्हे पिछली ड्यूटी से मुक्त भी नहीं किया गया है। बताया कि कुछ समय से जूनियर इंजीनियर को उनके मूल दायित्वों के अतिरिक्त बार-बार अन्य विभागीय प्रशासनिक ड्यूटी पर लगयी जा रही है ।जिससे उनके नियमित तकनीकी कार्य, फील्ड निरीक्षण,परियोजना निगरानी तथा कार्यालय दायित्वों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । ज्ञापन ...