गंगापार, अप्रैल 18 -- मांडा क्षेत्र के गांवों में फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों में अभियान को गति देने के लिए शिविर लगवाकर छूटे किसानों की निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री शुरु कर दी है। अभी तक लगभग दो सौ किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुका है। बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने जानकारी दी कि मांडा विकास खंड क्षेत्र के सभी 69 ग्राम पंचायतों में सचिवों, पंचायत सहायकों व ग्राम प्रधानों के सहयोग से छूटे किसानों का आनलाइन फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। शनिवार तक इस अभियान से लगभग दो सौ किसानों को लाभ मिल पाया है। पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय, विशेष पहचान पत्र सहित विभिन्न योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के बाद अब किसान खुद फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविरों में पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन...