पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया। जिला अंतर्गत किसानों के पंजीकरण का कार्य सभी प्रखंडों अंतर्गत मेगा कैम्प के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर समाहर्ता रवि राकेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के अद्मतन कार्यों का अंचलवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। विभागीय एसओपी का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...