कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार को देखते हुए इसकी अवधि 11 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान पंजीकरण करा सकें। जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 76 पीएम किसान लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 1 लाख 8 हजार 535 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। इस तरह जिले की कुल प्रगति 46.77 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि प्रशासन का लक्ष्य इससे कहीं अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करना है। आंकड़ों के अनुसार हसनगंज प्रखंड फार्मर रजिस्ट्री में सबसे आगे है, जहां 73.67 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इसके बाद फलका (70.99 फीसदी), मनसाही ...