झांसी, अप्रैल 2 -- जनपद के करीब 51 हजार से अधिक किसान ऐसे है जिनकी अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने एग्री स्टैक के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने अब तक धीमी प्र्रगति होने के कारण को लेकर एसडीम और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया। जिलाधिकारी ने एग्री स्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रेक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तगर्त फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के संबंध में ज़ूम ऐप के माध्यम से समीक्षा की। अब तक की प्रगति बेहद धीमी रही। इस पर डीएम ने नाराजी जाहिर की। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि कोई पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे।ज़ूम ऐप के माध्यम से बैठक मे...