छपरा, फरवरी 10 -- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड वरीय प्रभारी को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गहन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलवार फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति की एक-एक कर समीक्षा की और कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए अंचलों में जिन-जिन कर्मियों की लॉगिन आईडी बनाई गई है, वे ...