गंगापार, अप्रैल 10 -- क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूं लेकर किसान पहुंचने लगे हैं, लेकिन इस बार जिस किसान का फार्मर रजिस्ट्री व जमीन का हिस्सा सही नहीं है, ऐसे किसानों को क्रय केन्द्र से वापस कर दिया जा रहा है। ऐसी दशा में किसान क्रय केन्द्रों पर न पहुंच अपना गेहूं समर्थन मूल्य से कम दाम पर बेच दे रहे है। बारा दशरथपुर गांव के किसान लालबहादुर यादव, मिश्रपुर के किसान अश्वनी उपाध्याय, भूईपारा गांव के किसान विजयशंकर मिश्र ने बताया कि गेहूं की मड़ाई के बाद जो अनाज निकला था, आढ़तिए के हाथ 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल बेच नकद दाम पा लिया है। विपणन विभाग के क्रय केन्द्र चपरता पर अब तक कुल 978 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है, किसान ट्रैक्टर पर गेहूं का बोरा लादकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। विपणन अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि शासन व विभाग के निर्देशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.