गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। हर किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। बुधवार को डीएम अविनाश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। वह ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं ग्राम पंचायत सहेड़ी में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री में पंचायत सचिव एवं लेखपाल से मृतक एवं भूमिहिन कृषकों की जानकारी ली। उन्होनें सम्बन्धितों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। डीएम ने कहा कि सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी व भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करें। ई केवाईसी और अभिलेख सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह होने के बाद ही किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 25 पिछड़े जिलों में शामिल है संतकबीरनगर उन्होंने संब...