जमुई, मई 30 -- जमुई । एक प्रतिनिधि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली 'फार्मर रजिस्ट्री योजना' के सफल क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध जमुई जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिले में 12 मई से आगामी 30 जून तक मिशन मोड में यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समय-सीमा के भीतर जिले के अधिक से अधिक किसानों की 'फ़ार्मर आई०डी०' यानी कृषक पहचान पत्र सुनिश्चित करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जाना है। सरकार के इन महत्वपूर्ण निर्देशों के आलोक में जिले के सभी प्रखंड कृषि अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों, कृषि समन्वयकों तथा किसान सलाहकारों को पूरी तत्परता से क्षेत्र में कार्य करने का निर्देश निरं...