बिजनौर, जनवरी 2 -- डीएम जसजीत कौर ने उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा को निर्देश दिए कि किसानों के फार्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य में अपेक्षक तेजी लाए यदि किसी को कोई समस्या उत्पन्न हो रही हो तो प्रयुक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का प्रमाणिक डाटा तैयार किया जाता है। जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं सुगमता के साथ पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि खरीफ और रबी फसलों के सटीक आंकड़ों के लिए डिजिटल क्राप सर्वे को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत फसलों की वास्तविक स्...