फार्मर रजिस्ट्री कराने से मिलेगा लाभ
फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक में किसानों को खरीफ सत्र की तैयारियों, बीज बुकिंग, उर्वरक उपलब्धता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को लाभ मिलेगा। बताया गया कि रजिस्ट्री होने पर किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ, आसान ऋण, फसल बीमा क्षतिपूर्ति और सब्सिडी मिल सकेगी। उद्यान विभाग ने मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, एकीकृत बागवानी मिशन और सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक और कीट नियंत्रण पर सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी निर्माण कार्य में किसानों की करें हर तरह की मदद विद्युत विभाग ने किसानों को बकाया बिल जमा कर बाधित आपूर्ति बहाल कराने की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.