चंदौली, अप्रैल 22 -- चंदौली, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इसके तहत किसानों का ऑनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें कृषक सेल्फ मोड में योजना के लिए दिए गए पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सेल्फ मोड के साथ-साथ कृषक जिले में संचालित जन सुविधा केंद्रों का प्रयोग करते हुए निर्धारित शुल्क 15 रुपया देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे।उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि वर्तमान में जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों एवं जन सेवा केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए विभिन्न अभिलेखों की आवश्यकता होगी। इसमें सभी भूखण्डों की खतौनी, मूल आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर जर...