सीतापुर, अप्रैल 21 -- केसरीगंज। लहरपुर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प आयोजित हुआ। मंगलवार को मंडी समिति में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा व खण्ड तकनीकी प्रबंधक आशीष मिश्रा ने गेहूं क्रय केंद्रों पर आए हुए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लाभ बताए। इस मौके पर उन्होंने किसानों को जागरुक करते हुए बताया कि, फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है इससे पीएम किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस मौके पर तकनीकी सहायक गंगाराम, रामू यादव सेंटर इंचार्ज रामू यादव व विजय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...