मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी (भू/रा) देवेंद्र प्रताप सिंह एवं उप निदेशक कृषि विकेश पटेल और खण्ड विकास अधिकारी सिटी मुनेश कुमार ने सोमवार को सिटी ब्लॉक के अर्जुनपुर और अघौली ग्राम पंचायत में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया। अर्जुनपुर में 74 किसान और अघौली में 43 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री खतौनी और आधार में नाम मिसमैच और आदेश श्रेणी का डाटा होने के कारण नहीं किया गया। एडीएम भू-राजस्व ने मौके पर उपस्थित लेखपाल को निर्देशित किया कि यह डाटा शीघ्र भूलेख पोर्टल पर सही करें, जिससे इनकी फार्मर रजिस्ट्री की जा सके। वहीं, सोमवार को जिले के सभी ब्लॉकों के 108 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया। डीए के निर्देश पर सभी कैम्प में कृषि विभाग के कार्मिक, पंचायत सहायक, लेखपाल, ग्राम सचिव और सीएससी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.