एटा, फरवरी 25 -- फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। किसान कैंप के माध्यम से अथवा जनपद में संचालित किसी भी जनसुविधा केंद्र (सीएससी) पर जाकर स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है। फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डाटाबेस प्रक्रिया है। फार्मर रजिस्ट्री के लाभ फसली ऋण एवं आपदा राहत प्राप्त करने में सुविधा, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में भौतिक सत्यापन से मुक्ति, समय पर आवश्यक परामर्श उपलब्ध, नवोन्मेषी कार्यक्रमों के विस्तार में अवसर, कृषि के साथ गन्ना, उद्यान, मत्स्य, खाद्य एवं विपणन आदि विभागों की योजनाओं का लाभ, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद के विपणन में सुगमता। राजकीय बीज गोदामों पर विभिन्...