गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विकास खंड चरगावां की ग्राम पंचायत नाहरपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत लगी चौपाल का बुधवार को उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। शिविर में खंड विकास अधिकारी चरगावा सत्य प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक ने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक सहित पांच युवा व तकनीकी रूप से दक्ष किसानों के मोबाइल में फार्मर सहायक एप स्वयं लॉगिन कराते हुए उन्हें फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कराने में आ रही विभागीय समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी किसानों को दिया गया। खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने ग्राम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.