सीवान, मई 31 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मी लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी भी बना रहे हैं।

कृषि विभाग की सक्रियता कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में इस अभियान को लेकर विशेष सक्रियता बरती जा रही है। जिलाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सीईओ, कृषि समन्वयक तथा कृषि सलाहकार किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की प्रक्...