हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए कृषि विभाग एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने गति पकड़ ली है। इस पहल के तहत प्रत्येक किसानों की डिजिटल आईडी तैयार की जा रही है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सीधे किसानों तक पहुंच सके। जिले में अब तक 7200 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि इस डिजिटल आईडी में किसान का विवरण, भूमि रिकॉर्ड, बोई गई फसल और अन्य कृषि संबंधी जानकारी दर्ज रहेगी। भविष्य में यह डिजिटल किसान पहचान पत्र के रूप में उपयोग की जाएगी। इससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि सब्सिडी, ऋण सुविधा और फसल बीमा जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

हिंदी...