कुशीनगर, जनवरी 11 -- पडरौना। एग्रीस्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर) योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के उद्देश्य से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किए। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त 14 विकास खंडों में जाएगा। प्रचार वाहन 26 जनवरी, 2026 तक प्रतिदिन जनपद के सभी विकास खण्डों के राजस्व ग्रामों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने की आवश्यकता एवं इससे मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। जिन कृषकों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। फार्मर आईडी बनने से कृषकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.