सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी। जिले में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान शिविर का शुक्रवार को चौथा दिन रहा। लेकिन प्रगति संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 2,46,105 लाभुक किसान हैं। इनमें से 1,66,182 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करना अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य है। हालांकि चार दिनों के अभियान में अब तक महज 14 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। जिससे कृषि विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभियान के तहत सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार बेलसंड प्रखंड इस अभियान में सबसे आगे रहा। जहां लगभग 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में प्रगति काफी धीमी है। कई जगहों पर किसानों की कम भागीदारी, तकनीकी दिक्कतें और जागरूकता की कमी प्रमुख का...