हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। निज संवाददाता 12 मई से 30 जून तक तक विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से किसानों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण, फसल सहायता, कृषि यंत्र अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, पंचायत स्तरीय कर्मी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया ग...