पूर्णिया, जनवरी 13 -- पूर्णिया ने पीएम किसान सम्मान पाने वाले 25 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया राज्य के टॉप फाइव जिले में शामिल हो गया है। पूर्णिया जिले में 2 लाख किसान को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जिसमें 50 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक हो चुकी है। बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक साल पहले पूर्णिया समेत पांच जिलों का चयन पायलट के तौर पर किया गया था। पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाया गया था। तीन माह बाद राज्य के सभी जिलों में इसकी शुरूआत की गयी थी। अभी जिले में 11 जनवरी तक पंचायतों में कैंप मोड में फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाया गया। कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने गत शनिवार को पूर्णिया जिला के कस...