दरभंगा, फरवरी 4 -- मनीगाछी। किसान सम्मान राशि मिलने के लिए फार्मर आई डी बनाने की अनिवार्यता के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड कृषि कार्यालय में फार्मर आई डी बनाने का काम किया जा रहा है। 6 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में बुधवार को 165 किसानों का आई डी बनाया गया है। शिविर में बीएओ रजनीश ठाकुर, समन्वयक गणेश प्रसाद, मणिकांत कुमार, राकेश साफी व अन्य किसान सलाहकारों के साथ ही राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...