फार्मर आईडी वाले को दो बोरी यूरिया मिलेगी
सहरसा, जुलाई 12 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार ने शुक्रवार को कृषि भवन में कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों के साथ बैठक कर खाद वितरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी वाले किसानों को निर्धारित नियमों के तहत दो बोरी तथा बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। बटाईदार किसान भूमि मालिक के दस्तावेज प्रस्तुत कर यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही किसानों का फार्मर आईडी बनवाने और खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.