आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी विभागों की योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी उन किसानों को ही दी जाएगी, जिनके किसान पहचान पत्र जारी हो गए हैं। कृषि विभाग के साथ ही उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, लघु सिंचाई आदि विभागों की योजनाओं का लाभ भी किसान पहचान पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार की ऐग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में कृषकों के किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत कृषकों के किसान पहचान पत्र तैयार किए जा चुके हैं। प्रदेश में शेष कृषर्को के किसान पहचान पत्र तैयार किए जाने का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...