कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एक जून को जिले के विभिन्न विकासखंडों के 25 चयनित गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों के भूमि एवं भू-अधिकार संबंधी अभिलेखों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है, जिससे किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान विशेष शिविरों का आयोजन कन्नौज, गुगरापुर, जलालाबाद, उमर्दा, हसेरन, सौरिख, तालग...