मथुरा, फरवरी 28 -- कृषि विभाग द्वारा फार्मर आईडी निर्माण को लेकर बेहद तेजी से कार्य किया जा रहा है। वित्तीय सत्र समाप्त होने से पूर्व ही सभी किसानों की फार्मर आईडी तैयार करना लक्ष्य तय किया गया है। यहां अब तक 95.92 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। जनपद में अब तक कुल 2,27,924 किसानों की फार्मर आईडी तैयार कर दी गई है। इसमें पंजीकृत किए गए 1,89,949 किसान पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पंजीकृत हैं। जबकि शेष 37,975 किसानों की फार्मर आईडी अलग से बनाई गई है। जनपद में अब तक 65.92 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। जिले में कुल 2,88,158 किसान पीएम सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है। अभी तक उन सभी किसानों की भी फार्मर आईडी बनना बाकी है। जनपद में फार्मर आईडी बनाने में कृषि विभाग के साथ पंचायती राज, राजस्व, विकास, आपूर्ति...