भागलपुर, जनवरी 6 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में कृषि विभाग की ओर से फार्मर आईडी बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर छह जनवरी से नौ जनवरी तक चलेंगे। शिविर में किसान पहुंचकर ई-केवाईसी कराने के बाद फार्मर आईडी बनवा सकेंगे। प्रखंड की पंचायतों बरारी, सरधो, लोदीपुर, खानकित्ता, चंदेरी, बैजलपुर, परघड़ी, लैलख, ममलखा, शंकरपुर, फरका सहित अन्य पंचायतों में ये शिविर लगाए जाएंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार पाल ने बताया कि सभी पंचायतों में चिह्नित स्थानों पर फार्मर आईडी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...