फार्मर आईडी बनाने को लेकर हुई बैठक
मधेपुरा, मई 14 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। फार्मर आईडी बनाने को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ अमरेन्द्र कुमार ने बैठक कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में अभियान को गंभीरता से चलाएं। कोई भी पात्र किसान सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, उप प्रमुख अंशु सिंह, सीओ विद्यानंद झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा, बीएओ अनसुली, मुखिया कुंदन सिंह, मो वाजिद विनोद कांबली, उमेश सहनी, पवन गोस्वामी, जुबेर आलम सहित सरपंच व वार्ड सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पहल : हर किसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.