कटिहार, मई 22 -- बारसोई निज प्रतिनिधि कृषि योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में मिशन मोड में डिजिटल फार्मर आईडी बनाने का कार्य जोरों पर है। कृषि विभाग के द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर तथा डोर-टू-डोर किसानों से संपर्क स्थापित कर उनसे आवश्यक दस्तावेज लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बारसोई प्रखंड के नलसर पंचायत में भी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी बारसोई चंदन प्रसाद ने उक्त शिविर का बारिकी से जायजा लिया। इस संबंध में बीएओ पवन कुमार ने जानकारी दी कि दिनांक 12 मई लेकर 30 मई तक विशेष अभियान चलाकर अन्नदाताओं का ई-केवाईसी तथा फार्मर रजिस्ट्री व आईडी निर्माण किया जा रहा है। मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद ने बारसोई प्रखंड क्षेत्...