दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा/बिरौल, हिटी। जिले के सीओ व राजस्व अधिकारियों के सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से फार्मर आईडी बनाने के तीसरे चरण का काम पहले ही दिन से बाधित हो गया। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों पर दिनभर किसानों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन अधिकारियों के नहीं रहने से सभी किसान निराश लौट गए। बता दें कि जिले में दो लाख 11 हजार किसानों का फार्मर आईडी कार्ड बनना है। इनमें से अभी तक मात्र चार हजार किसानों का ही कार्ड बना है। बिरौल की बात करें तो यहां दूसरे चरण के अंत तक प्रखंड की सभी पंचायतों में कुल 27,366 किसानों में से महज 3,500 किसानों की ही फार्मर आईडी बन पाया था। तीसरे चरण में समय सीमा बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अधिकारियों की हड़ताल से यह उम्मीद भी धूमिल होती दिख रही है। पटनिया के उमाशंकर कुमार, अमाही गांव के गंगा प्रसाद साहू व ...