फार्मर आईडी बनवाएं, तभी मिलेगा किसान योजनाओं का लाभ
नैनीताल, अगस्त 3 -- नैनीताल। भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल ग्रामीण के मंडल महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट ने किसानों से जल्द से जल्द फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान पेंशन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। बिष्ट ने कहा कि सभी किसान समय रहते पंजीकरण करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.