गंगापार, अप्रैल 10 -- गेहूं खरीद में फंसा पेंच, फार्मर आईडी वाले किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर प्राथमिकता के आधार पर खरीद होगी। इसके लिए विभाग किसानों को जानकारी मुहैया करा रहा है। सोरांव के हाजीगंज स्थित हॉट शाखा क्रय केंद्र पर अब तक करीब 250 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। विपणन निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब किसानों की गेहूं फसल क्रय केंद्र में फार्मर आईडी पर खरीद होगी। किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक होगा। क्रय केंद्र पर 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद हो रही है। होलागढ़ ब्लॉक के मादूपुर गांव में क्रय केंद्र की मोबाइल टीम किसान के घर पहुंचकर 111 क्विंटल गेहूं खरीद किया है। किसानों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा। हालांकि बेमौसम बारिश के कारण ...