जौनपुर, मई 1 -- जौनपुर, संवाददाता। कृषि निवेशों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 15 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। लापरवाही या अनुपस्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को रोजाना पांच गांवों का भ्रमण कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब तक 76 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है, जिनकी संख्या 6 लाख 72 हजार 340 से अधिक है, जबकि करीब 2,07,000 किसानों की आईडी बननी बाकी है। जन सुविधा ...