जहानाबाद, फरवरी 10 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे फार्मर आईडी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित कर्मियों को बताया कि फार्मर आईडी बनाने का काम जिले में काफी धीमा है । इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश जिला अधिकारी के द्वारा दिया गया है। यह कार्य शीघ्र हो जाए इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाया जा रहा है। इस कार्य में सबसे अधिक परेशान ए प्लॉट का जीरो होना है। क्योंकि अधिकांश लग्न में प्लॉट जीरो अंकित है। इसलिए अब सर्वे अमीन को इस कार्य में लगाया गया है वे अंचल कार्यालय से जमाबंदी पंजी लेकर गांव में जाएंगे। जमाबंदी पंजी के अनुसार किसानों का प्लॉट की जानकारी देंगे। इस काम में सहयोग करने के लिए आवास सहायक, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक को भी लगाया गया है ताकि कर्...