फारूक बने रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस महासचिव
रांची, सितम्बर 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कांग्रेस के वरीय कार्यकर्ता बक्सीडीह निवासी फारूक खान को मंगलवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का महासचिव सह अनगड़ा प्रखंड का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने की है। फारूक खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा और अनगड़ा प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव ने बधाई दी। बधाई देने वालों में महेश गंझू, राजेंद्र मुंडा, शिवदास गोस्वामी, निर्मल करमाली, महेश रजवार, अजगूत करमाली, शफीक अंसारी और अब्दुर्रजक अंसारी सहित कई लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.