नई दिल्ली, फरवरी 5 -- ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को फारस की खाड़ी में 'फारसी द्वीप' के पास ईंधन तस्करी में शामिल दो विदेशी जहाजों को जब्त कर लिया। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान जहाजों पर मौजूद 15 विदेशी चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और 10 लाख लीटर से अधिक तस्करी का ईंधन (मुख्य रूप से डीजल) बरामद किया गया है। आईआरजीसी की नौसेना ने इन जहाजों को बन्दर अब्बास के पास बुशहर बंदरगाह में स्थानांतरित कर दिया है। सभी चालक दल सदस्यों और जब्त जहाजों को कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। आईआरजीसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये जहाज एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जो पिछले कई महीनों से क्षेत्र में अवैध ईंधन तस्करी का संचालन कर रहा था। इन जहाजों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.