गाजीपुर, मार्च 11 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान का आधा महीना गुजरते ही नगर में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को रमजान का 19वां रोजा होने के साथ ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है। खासकर कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिल रही है। ईद को लेकर लोग नए कपड़े, फुटवियर और घर की सजावट के सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं। कपड़ा बाजार में इस बार फारसी सूट और फारसी लहंगा सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा सैयारा और सनाया कट, आलीना कट, नायरा फ्रॉक, पाकिस्तानी और अफगानी स्टाइल के कपड़ों की भी काफी मांग है। नए-नए डिजाइनों के कारण दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कपड़ा विक्रेता शहंशाह, शुभ और अमजद खान ने बताया कि इस बार बाजार में कई नए डिजाइन के कपड़े आए हैं, जिन्हें ग्राहक काफी प...