अररिया, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नारह ने अधिकारियों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म का जायजा लिया और सीधे रनिंग रूम के पास जाकर उसके निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने रेलवे क्वार्टरों में जाकर एक-एक कर स्थिति का आकलन किया तथा अनअवेंडिंग यानि खाली/जर्जर मकानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही रेलवे क्वार्टर स्थित पानी टंकी एवं क्वार्टर के पीछे फैले जंगलों का भी भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीओएम अजिताभ दास, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर पंकज पॉल, डीईई ,सीनियर डीएसओ अमित सिंह, एसएससी सुमन कुमार, एसएसई टेलीकॉम ...