अररिया, मई 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 समेत आसपास के कई इलाकों में समुचित साफ-सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जगह-जगह कूड़ा-कचरे का अंबार लगे रहने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल बीते 30 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कई मोहल्लों से कचरे का उठाव नहीं हो पाया है। नतीजतन सड़कों, गलियों और नालों के किनारे कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौस...