अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अनुमंडल के दवा व्यवसायियों की प्रमुख संस्था फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए संगठनात्मक चुनाव आगामी 5 अप्रैल, रविवार को स्थानीय आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव केशरी टोला स्थित श्री सिद्ध सागर भवन में संपन्न होगा, जहां पूरे अनुमंडल के दवा व्यवसायियों की नजरें टिकी हुई हैं।यह संस्था राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स से संबद्ध है और राज्य स्तर पर बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की इकाई के रूप में कार्य करती है।निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का दावा:चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला, सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा और मो. जसीम हुसैन के साथ-साथ संघ के संरक्षक विनोद सरावगी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी ...