अररिया, अगस्त 30 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। डाक विभाग की बीमा योजनाओं डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से फारबिसगंज अनुमंडलीय डाक निरीक्षक कार्यालय में डाक मेला सह बैठक का आयोजन किया गया। मेले में भागलपुर क्षेत्र के सहायक निदेशक पीएलआई संजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्णिया के डाक निरीक्षक संतोष कुमार चौधरी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में फारबिसगंज अनुमंडल के सभी बीपीएम, एबीपीएम और ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया।

डाक विभाग का उद्देश्य सहायक निदेशक संजय कुमार झा ने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा को गांव और घर तक पहुंचाना है। पीएलआई और आरपीएलआई को मजबूत करने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम डिजिटल माध्यम से जमा करने को बढ़ावा दिया जा रह...