भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। फारबिसगंज में एक ऑटो के धक्के से घायल प्रकाश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी मिली है कि प्रकाश यादव 21 मार्च को एक टोटो की चपेट में आ जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। पूर्णिया से भी उसी दिन जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया। जहां 14वें दिन इलाज के दौरान प्रकाश की मौत हो गयी। प्रकाश के भाई महेंद्र यादव ने बताया कि मौत के बाद अन्य परिजनों को सूचना दी गयी है। वे लोग भागलपुर के लिए रवाना हो गये हैं। युवक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...