अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता फारबिसगंज के रमै पंचायत स्थित घोड़ाघाट वार्ड संख्या एक में गुरुवार की सुबह दिल दहला देनेवाली एक हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में घुसकर एक 17 वर्षीय लड़की की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव से लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिख रहा है। मृतका की पहचान घोड़ाघाट वार्ड संख्या-1 निवासी मो. ग्यास की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका के पिता मुंबई में ट्रक चालक हैं। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान पड़ोसी युवक कासिम उर्फ नन्ना के रूप में हुई है, जो हाफिज मोईम का पुत्र बताया जाता है। आरोपी...