अररिया, जनवरी 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय चौक स्थित फुलबड़िया हाट के समीप गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक रेडीमेड दुकान सहित एक अन्य रेडिमेड कारोबारी के आवास पर चोरी की घटना को अंजाम देकर 50-60 हज़ार रुपये नगद सहित जेवर व रेडिमेड कपड़े चुरा कर फरार हो गये। कारोबारी की सूचना पर डायल 112 की टीम रात को ही घटनास्थल पहुंच कर मामले की तहकीकात की। पीड़ित कारोबारी का नाम चंदन कुमार साह पिता राज कुमार साह है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब एक बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने उनके दो मंजिला मकान में घुसकर 30 से 35 हज़ार रुपये नगद, 50 से 60 हज़ार के जेवर ,बाईक की चाभी ,एक मोबाइल आदि सामानों की चोरी कर ली। बताया कि चोरी किये गए सामानों की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास है। जबकि दूसरी घटना बगल स्थित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.